Flipkart दिवाली सेल: रेडमी नोट 4, गैलेक्सी S7 सहित कई स्मार्टफोन्स पर मिल रही है बंपर छूट
इस सेल में HDFC कार्ड का इस्तेमाल करके शॉपिंग करने वालों को 10% का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा. साथ ही HDFC कार्ड यूजर को नो कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ मिलेगा.
सैमसंग गैलेक्सी s7 इस सेल में 29,999 रुपये में उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन की कीमत सामान्यतः फ्लिपकार्ट पर46,000 रुपये है. जो अब 29,999 रुपये में मिलेगा.
सैमसंग के गैलेक्सी On Max जिसकी कीमत 16,900 रुपये है इस सेल में फ्लैट डिस्काउंट के साथ 15,900 रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा इस पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. इस तरह आप कुल 4,000 रुपये का डिस्काउंट इस पर पा सकते है.
कुछ खास स्मार्टफोन डील्स की बात करें तो बिग दिवाली सेल में शाओमी के रेडमी नोट 4 पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है. यहां इस स्मार्टफोन को 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
मोटो E4 प्लस इस सेल में 9,499 रुपये में उपलब्ध होगा. इस फोन पर 1000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है.
लेनोवो K8 प्लस (3GB) जिसकी कीमत 10,999 रुपये है. इस सेल में 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
बजट स्मार्टफोन मोटो C पर भी छूट मिल रही है जिसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत में 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है.
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 14 अक्टूबर यानी शनिवार से शुरु हो रही है. सेल से पहले ही फ्लिपकार्ट ने अपनी कुछ खास डील्स की जानकारी दी है. इसके साथ ही फ्लिकार्ट स्मार्टफोन खरीदने वालों को 99 रुपये में बायबैक गारंटी पॉलिसी दे रहा है. इस पॉलिसी के तहत स्मार्टफोन वापस करने पर कम से कम 50% का कैशबैक मिलेगा.