✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Airtel-Jio-Vodafone-Idea: ये हैं आपके लिए टेलीकॉम कंपनियों से सबसे बेहतर प्लान

ABP News Bureau   |  21 Aug 2017 01:20 PM (IST)
1

रिलायंस जियो के आने से टेलीकॉम इंडस्ट्री में घमासान मचा हुआ है. एक के बाद एक कंपनिया सस्ते टैरिफ प्लान उतार रही हैं. ऐसे में हम आपको बड़े टेलीकॉम सर्विस कंपनियों एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और जियो के प्लान के बारे में बता रहे हैं. ये प्लान एक ही तरह के डेटा ऑफर और वैलिडिटी के साथ आते है.

2

अगर यूजर इस दिए गए मिनट से ज्यादा कॉल करता है तो हर मिनट के लिए उसे 30 पैसे देने होंगे. वहीं अगर हर दिन दिया गया 1 जीबी डेटा यूजर इस्तेमाल कर लेता है तो उससे 4 पैसे प्रति 10kb डेटा मिलेगा.

3

आईडिया अपने ग्राहकों के लिए 453 रुपये का नया प्लान उतारा है. इसके तहत यूजर्स को 84 जीबी डेटा और ‘अनलिमिटेड’ कॉलिंग मिलेगी. आईडिया की ये ‘अनलिमिटेड’ कॉल लिमिटेड है. इसमें हर दिन आपको 300 मिनट मिलेंगे वहीं 1200 मिनट हर हफ्ते के लिए मिलेंगे.

4

वोडाफोन सर्वाइवल किट दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स के लिए लाया गया है. फ्री कलिंग के लिए भी वोडाफोन ने लिमिट रखी. इसमें 300 मिनट हर दिन कॉलिंग के लिए फ्री मिलेगा वहीं एक हफ्ते के लिए ये लिमिट 1200 मिनट होगी.

5

वोडाफोन 352 रुपये प्लानः वोडाफोन इस बार लंबी वैलिडिटी के साथ अपने प्लान को उतारा है. इसकी पहली बार कीमत 445 रुपये है. इसके तहत 84 दिनों के लिए स्टूडेंट्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 1 जीबी 3 4G/3G डेटा, रियायती कूपन, मैसेंजर बैग फ्री मिलेगा. इ445 रुपये के पहले रिचार्ज के बाद आपको ये बेनेफिट 352 रुपये में मिलेंगे.

6

ये प्लान केवल 4G नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले 4G हैंडसेट के लिए वैद्य होगा. कंपनी ने साफ किया है कि ये एक स्पेशल प्लान है इसे किसी दूसरे प्लान के साथ नहीं लिया जा सकता. जिसका मतलब है कि आप किसी और प्लान के साथ इसे लेंगे तो ये वैलिड नहीं होगा.

7

399 रुपये वाले इस प्लान में यूजर को 1 जीबी डेटा हर दिन के हिसाब से 84 दिनों तक मिलेगा. इस डेटा के साथ ही एयरटेल अनलिमिटेड एसटीडी-लोकल कॉलिंग फ्री देगा. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों के लिए होगी.

8

रिलायंस जियो ने 309 रुपये के प्लान को रिवाइज किया है. अब 309 के प्लान में 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 56 जीबी डेटा दिया जाएगा.

9

जियो के 509 रुपये वाले प्लान की वैद्यता भी 56 दिन कर दी गई है जिसमें यूजर को अनलिमिटेड कॉल और 112 जीबी डेटा मिलेगा. पहले की तरह ही इसमें हर दिन के लिए 2 जीबी डेटा की FUP लिमिट दी गई है

10

जियो 399 प्लान: धन धना धन ऑफर के लिए कस्टमर को अब 399 रुपये का रिचार्ज कराना होगा. 399 रुपये के प्लान में जियो यूजर्स को तीन महीने तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1 जीबी हर दिन के हिसाब से 84 जीबी डेटा मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है.

  • हिंदी न्यूज़
  • गैजेट्स
  • Airtel-Jio-Vodafone-Idea: ये हैं आपके लिए टेलीकॉम कंपनियों से सबसे बेहतर प्लान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.