नई दिल्ली: जब भी बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी की बात होगी, उसमें शाहरुख खान और काजोल का नाम जरूर आएगा. दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक माना जाता है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया. दोनों की जोड़ी को फैन्स आज भी बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं. ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि शाहरुख खान और काजोल के रोमांटिक गानों और फिल्मों ने नई पीढ़ी को मोहब्बत की नई परिभाषा सिखाई. लेकिन ये बात बेहद कम लोग जानते हैं कि शुरुआत में दोनों की राय एक दूसरे के बारे में ज्यादा अच्छी नहीं थी.

शाहरुख और काजोल ने सबसे पहले एक साथ जिस फिल्म में काम किया वो थी 'बाजीगर'. फिल्म सुपरहिट रही दोनों की जोड़ी और एक्टिंग को खूब सराहा गया. लेकिन उस समय दोनों के बीच कुछ खास जमती नहीं थी.

इंडियन एक्‍सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख ने खुलासा किया था कि, जब वह 'बाजीगर' में काम कर रहे थे तो आमिर खान ने उनसे काजोल के बारे में पूछा था. उस वक्त शाहरुख ने आमिर से कहा था कि काजोल बहुत बेकार, लापरवाह हैं और आप उनके साथ काम नहीं कर सकेंगे.

हालांकि, इसके बाद शाहरुख ने उसी शाम आमिर को कॉल किया और कहा कि काजोल एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और कैमरे के सामने उनका एक दूसरा ही रूप नजर आता है. आप इस बात से समझ सकते हैं कि दोनों के बीच कैसे रिश्ता था. हालांकि, अब दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है.

बता दें कि शाहरुख और काजोल ने 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया.

ये भी पढ़े:

जानिए, 27 साल बाद कैसे दिखते हैं फेमस टीवी सीरियल 'श्री कृष्णा' के ये कलाकार

हिंदुस्तानी भाऊ ने बनाया है 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट्स का WhatsApp ग्रूप, मगर ये कंटेस्टेंट है नदारद