जब Aditya Narayan ने किया शादी के लिए प्रपोज़ तो Nora Fatehi ने सबके सामने कर दी उनकी बोलती बंद
एबीपी न्यूज़ | 31 Jan 2021 07:58 PM (IST)
एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक रियलटी शो के मंच पहुंची नोरा से डांसर राघव जुयाल एक सवाल पूछते हैं और कहते हैं-अगर आपको किसी रियलटी शो पर कोई शादी के लिए प्रपोज़ करे तो आप क्या करेंगी?
28 साल की नोरा फतेही (Nora Fatehi) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. कम समय में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी डांसिंग स्किल से सबकी बोलती बंद कर दी है. नोरा ने अपने फ़िल्मी करियर में साकी-साकी, दिलबर-दिलबर, कमरिया, हाय गर्मी और कई एक से बढ़कर एक हिट डांसिंग नंबर्स करके अपनी पॉपुलैरिटी में इजाफ़ा किया है. इन गानों को प्रमोट करने के लिए वह कई रियलटी शो में भी गई हैं. इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक रियलटी शो के मंच पहुंची नोरा से डांसर राघव जुयाल एक सवाल पूछते हैं और कहते हैं-अगर आपको किसी रियलटी शो पर कोई शादी के लिए प्रपोज़ करे तो आप क्या करेंगी? नोरा बड़ी मासूमियत से जवाब देते हुए कहती हैं-हां मैं कर लूंगी शादी. इतना सुनते ही वहां मौजूद आदित्य नारायण बेकाबू होकर झट से नोरा को शादी के लिए प्रपोज़ कर देते हैं. ये सुनकर नोरा आदित्य को ऐसा जवाब देती हैं कि उनकी बोलती बंद हो जाती है. नोरा आदित्य से कहती हैं-अगर बनाना है तो अपना बिगड़ा हुआ करियर बनाओ, अगर बनाना है तो इंडस्ट्री में अपनी इज्ज़त बनाओ. इतने में राघव चुटकी लेते हुए कहते हैं और अगर बनाना है तो उसे छील कर खा लो. ये सुनकर आदित्य का चेहरा लटक जाता है और वहीं बाकी सब खूब ज़ोर से हंस पड़ते हैं.