एक्टर पुरव झा ने पैरोडी वीडियोज बनाने से लेकर ट्रेटर्स में OG ट्रेटर्स बनकर कमाल का खेल खेलने के बाद, अब वह प्राइम वीडियो के अपकमिंग ड्रामा सीरीज चार यार में साहिल शेख का किरदार निभाते हुए अपने क्राफ्ट का अलग साइड और समझ रहे हैं. 

Continues below advertisement

गेमिंगकॉन भारत में बात करते हुए पुरव झा ने एक्टर बनने के अपने लॉन्गटाइम एमिबिशन से लेकर उन्हें डायरेक्टर विनय वाइकुल द्वारा दिए गए इस मौके और को-स्टार्स के साथ काम करके चीजें सीखने में मिली मदद से जुड़े खास अनुभव पर रोशनी डाली है. इसके बाद एक बड़ा सवाल आता है कि क्या दर्शकों को उनके OG ट्रेटर बनने के बाद भी उनपर भरोसा करना चाहिए, तो इसके जवाब में पुरव ने अपनी बात रखी है.  

पुरव झा ने साहिल का किरदार निभाने के बाते में बात करते हुए कहा, ''साहिल का किरदार मेरे लिए खास इसलिए है क्योंकि, अभी तक जितने भी लोगों को पता है, मैं पैरोडी वीडियो बनाता हूं. तो इस बार कुछ नया है, किसी और की जिंदगी मैं इस 'चार यार' में जी रहा हूं, तो उसके उतार-चढ़ाव को दिखाना बहुत एक्साइटिंग है. थैंक्स टू विनय सर, जिन्होंने मौका दिया. आप लोगों को बहुत मजा आएगा यह किरदार देखने में. 'ट्रेटर्स' मेरा पहला प्रोजेक्ट था, लेकिन हमेशा से मुझे एक्टिंग करनी थी, एक्टर ही बनना था, तो मैं कहूंगा कि यह मेरा पहला प्रोजेक्ट है, प्राइम वीडियो के लिए. प्लीज देखना, आप लोगों को बहुत मजा आएगा.'

Continues below advertisement

क्या है 'चार यार' की कहानी?

सीरीज की कहानी चार दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है, जो 2000 के शुरुआती वक्त पर सेट है. कहानी में मुंबई के उतार-चढ़ाव से भरी जिंदगी के बीच जय, टोनी, साहिल और समीर नाम के चार दोस्त आम सी मिडिल क्लास लाइफ की सच्चाई से लेकर परिवार की कंधों पर पढ़ने वाली ज़िम्मेदारियों और बेहतर आने वाले कल के सपनों के बीच अपनी राह बनाते हैं. वह साथ मिलकर हर मुश्किल का सामना करते हैं जो कि उनकी दोस्ती की मजबूत नींव का आधार बनता है. 

लेकिन मुश्किल हालात में लिया गया एक बड़ा फैसला उनके लिए किसी खाई की तरह बन जाता है जो उन्हें क्राइम, गैंगस्टर और पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के हालात में पहुंचा देता है. विनय वाइकुल ने सीरीज को डायरेक्ट किया है, जबकि संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने इसे लिखा है. इस आठ एपिसोड वाली सीरीज चार यार में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाक मेहता लीड रोल्स में हैं, वहीं साईं तम्हंकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. 

पी. एस. श्याम, पिंक विंडो प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले और बीबीसी स्टूडियोज़ इंडिया द्वारा डेवलप की गई सीरीज को प्रणति नागरशेठ, नीरज नागरशेठ और पी. एस. द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. विनय वाइकुल, एस. हुसैन जैदी, संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने इसे क्रिएट किया है. बता दें कि चार यार का प्रीमियर एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर से होने वाला है.