बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपने पति अक्षय कुमार के संग छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं. ये सेलिब्रिटी कपल कहां छुट्टियां मना रहा है ये तो कोई नहीं जानता, लेकिन हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ दिखाई दे रही हैं. ये फोटो सोशल मीडिया पर सभी फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच रही है और साथ ही इस फोटो पर बॉलीवुड के कई सितारों के लगातार रिएक्शन भी आ रहे हैं और उनकी फोटो पर खूब लाइक्स भी आ रहे हैं.

ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के साथ मैरिड कपल को तलाक से बचने का फॉर्मूला भी बताया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कपल्स इंस्टाग्राम पर और फिर असलियत में. अगर हम सभी ऐसे ही एक-दूसरे को देखकर स्माइल करते रहें, जैसे कि हम कर रहे हैं जब किसी ने कैमरा खींच लिया है तो तलाक बहुत कम हो जाएंगे' इस फोटो को 5 घंटे के अंदर 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है और फैन्स खूब कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने 17 जनवरी, 2001 को शादी की थी और उनके बेटे आरव का जन्म 2002 में हुआ और इस कपल ने साल 2012 में अपनी बेटी नितारा का स्वागत किया. वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं.