बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और फेमस टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. वह समय समय पर अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हवन करती नजर आ रही हैं.

हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत की बरसी पर भी उन्होंने अपने घर में हवन करवाया था.

अंकिता ने वीडियो को शेयर करते हुए हवन कराने की वजह भी बताई है. उनके फैंस इस पोस्ट पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. अंकिता इस वीडियो में ट्रेडिशनल लुक में दिख रही हैं. लाल रंग की ड्रेस में अंकिता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

वह पंडित जी द्वारा बताए जा रही विधियों को भी बखूबी निभा रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

 

बिग बॉस सीजन 15 में दिख सकती हैं अंकिता

बिग बॉस 14 खत्म होने के बाद अब इसके बाद 15 सीजन की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं और काफी चर्चा में भी हैं. आने वाले कुछ दिनों में इसे लेकर काफी कुछ रिवील भी किया जा सकता है. खबर है कि रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे दोनों एक साथ बिग बॉस 15 में आमने सामने नजर आ सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि, इन दोनों की तारीफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें :-

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता को नहीं पसंद है Aishwarya Rai Bachchan की ये आदत, जानिए

ये है Katrina Kaif का फिटनेस फंडा, अपने आप को इतनी कड़ी मेहनत के बाद रख पाती हैं फिट