The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के अपकमिंग एपिसोड में फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की स्टार कास्ट बतौर गेस्ट नज़र आने वाली है. हाल ही में इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है जो कि काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में शो के होस्ट कपिल शर्मा अपने चिरपरिचित अंदाज़ में गेस्ट्स के साथ मस्ती मज़ाक करते नज़र आ रहे हैं. आपको बता दें कि इस अपकमिंग एपिसोड में सैफ अली खान (Saif Ali Khan), रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और शर्वरी वाघ (Sharvari Wagh) बतौर गेस्ट्स नज़र आने वाले हैं.
शो के प्रोमो वीडियो में दिखाई देता है कि कपिल शर्मा एक्टर सैफ अली खान से पूछते हैं, ‘सर आप वर्कोहोलिक हैं या आपके ऊपर भी फैमिली बढ़ने का प्रेशर है ?’. यह सवाल सुनकर सैफ सहित आस-पास मौजूद सभी गेस्ट्स हंसने लगते हैं. इसके बाद सैफ जो जवाब देते हैं उसे सुन कोई भी अपने हंसी नहीं रोक पाता, एक्टर कहते हैं, ‘मुझे फैमिली बढ़ जाने का प्रेशर नहीं है. मुझे डर ये है कि अगर मैं घर बैठा रहूं तो शायद और बच्चे हो जाएंगे’. आपको बता दें कि सैफ करीना इसी साल दूसरे बेटे जहांगीर के पेरेंट्स बने हैं.
The Kapil Sharma Show: Akshay Kumar ने ऐसा क्या कहा कि Katrina Kaif दौड़कर छूने लगी पैर
Katrina Kaif ने Sooryavanshi में एक बार फिर से दिखाया अपना ‘Kamli’ अवतार, देखें दोनों वीडियो
