Payal Malik In Village: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. पायल और कृतिका व्लॉग बनाती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस को बताती रहती हैं. अरमान मलिक को दो पत्नियों की वजह से हमेशा ट्रोल भी किया जाता है. अब उनकी पहली पत्नी पायल मलिक सबकुछ छोड़कर गांव चली गई हैं. पायल की गांव से फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें वो खाना खाती और काम करती नजर आ रही हैं. पायल को ऐसे देखकर उनके फैंस परेशान हो रहे हैं.
पायल मलिक अपने इंस्टाग्राम पर भी कई वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं. बीते कुछ दिनों से पायल गांव में रह रही हैं. पायल ने वीडियो शेयर की हैं जिसमें वो चूल्हे के पास बैठकर रोटी खाती नजर आ रही हैं. पायल को गांव में देखकर उनके फैंस परेशान हो रहे हैं. साथ ही कमेंट कर रहे हैं कि कृतिका कहां गायब हैं.
गांव में कर रही हैं कामपायल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने सिर पर एक तसला रखा है और उसमें ढेर सारे गोबर के कंडे हैं. इसे सिर पर रखकर पायल लेकर जा रही हैं. पायल को काम करता देखने के लिए सारे गांव वाले भी इकट्ठे हो गए हैं.
फैंस हुए परेशानपायल के इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये कितनी प्यारी है. पता नहीं फिर इसे क्यों धोखा दिया. एक ने लिखा- दी आप बहुत अच्छी हो. एक ने लिखा- ये करना कृतिका के बस का भी नहीं था, पायल तो डाउन टू अर्थ है कृतिका तो मुंह बनाती है. वो तो बस फैशन करे है.
बता दें अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस ओटीटी में आए थे. शो में अरमान को दो पत्नियों की वजह से खूब ट्रोल किया गया था.
