स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों कार्तिक-नायरा की काफी इंटरेस्टिंग कहानी चल रही है. दर्शकों को भी सीरियल में आए ताजा ट्विस्ट बहुत पसंद आ रहे हैं. इसका फायदा ये हुआ है कि लंबे समय के बाद पिछले कई हफ्तों से टीआरपी रेटिंग्स में सीरियल दूसरे पायदान पर बना हुआ है.
सीरियल के फैंस को झटका तब लगा था जब मेकर्स ने कार्तिक और नायरा को अलग कर दिया था. लेकिन फिर मेकर्स ने दोनों को दोबारा एक साथ लाने का फैसला किया. कुछ दिन पहले ही टेलीकास्ट हुए एपिसोड में कार्तिक ने नायरा से माफी मांगी थी. जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नायरा भी जल्द ही कार्तिक का माफ कर देंगी और दोनों फिर से एक बार करीब आ जाएंगे.
शो में नायरा का किरदार निभा रही शिवांगी जोशी ने अब कार्तिक के साथ इंस्टाग्राम पर नई तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर को देखने के बाद मालूम चल रहा है कि दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक हो गया है.
आपको बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलता है' टीवी इतिहास के सबसे लंबे चलने वाले शोज में से एक है. हाल ही में सीरियल ने अपपनी 2700 एपिसोड पूरे किए.