नई दिल्ली: प्यार का दिन यानी वैलेंटाइन डे आज पूरी दुनिया में मोहब्बत करने वाले लोग मना रहे हैं. हर तरफ खुशी और जश्न का माहौल है. इस बार यह वैलेंटाइन डे उन टीवी के सितारों के लिए भी खास है जिनकी हाल में ही शादी हुई और वह शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे मना रहे हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टीवी कपल्स के बारे में
1-मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने हाल में ही शादी की है. इससे पहले दोनों रिलेशन में लंबे समय से थे. शादी के बाद यह उनका पहला वैलेंटाइन डे है. द कपिल शर्मा शो 2 की सफलता का श्रेय भी कपिल अपनी पत्नी को देते हैं. दोनों की जोड़ी साथ में बहुत अच्छी लगती हैं.3-बिग बॉस की विजेता दीपिका कक्कड़ का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके पति शोएब इब्राहिम के साथ की तस्वीरों से भरा पड़ा है. दोनों काफी लंबे समय तक एक साथ रहे हैं और फिर 22 फरवरी, 2018 को शादी की है. उनकी पहली शादी की सालगिरह आने वाली है और इस लिहज से उनके लिए यह वैलेंटाइन डे खास है.
4-गौरव चोपड़ा ने 19 फरवरी, 2018 को दिल्ली में एक निजी समारोह में अपनी प्रेमिका हितिशा से शादी की थी. दोनों लगभग एक साल से वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं.
5-रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित करने से कभी नहीं कतराते. दोनों ने 21 जून, 2018 को शिमला में शादी की थी.
6-श्वेता बसु प्रसाद ने 13 दिसंबर, 2018 को पुणे में अपने प्रेमी रोहित मित्तल से शादी की थी. श्वेता ने अपने शो चंद्र नंदिनी के प्रचार के दौरान है कहास्वीकार किया था कि उनको रोहित के साथ प्यार है. बता दें कि यह फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप थी. जिन्होंने श्वेता और रोहित दोनों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
