टेलीविजन स्टार्स अक्सर छोटे परदे पर नकली शादी का ढोंग रचते हैं. कभी यह पैसा कमाने के लिए तो कभी पब्लिसिटी या शो को टीआरपी दिलाने के लिए दर्शकों के सामने झूठी शादी करते नज़र आते हैं. उनके इस स्टंट्स को दर्शक पहले तो समझ नहीं पाते और मनोरंजन के लिए रियलटी शो देखते रहते हैं लेकिन असलियत सामने आती है, वह भी खुद को ठगा हुआ सा महसूस करते रह जाते हैं.आइए नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही टीवी सितारों पर जिन्होंने नेशनल टेलीविजन पर नकली शादी रची. शहनाज़ गिल
उनके इस फैसले से साफ हो गया था कि यह स्वयंवर सिर्फ पब्लिसिटी के लिए रचाया गया था, शादी के लिए नहीं. शहनाज़ बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी नजदीकियों के चलते सुर्खियों में थीं. जसलीन मथारू-अनूप जलोटा
फैन्स इनकी शादी के कयास लगा रहे थे लेकिन तभी अनूप जलोटा ने वायरल तस्वीरों पर सफाई दी कि यह गेटअप उन्होंने एक फिल्म के लिए रखा था. वह अगर 35 साल के होते तो भी जसलीन से शादी नहीं करते क्योंकि परिवार को उनका पहनावा पसंद नहीं आता.
नेहा कक्कड़
नेशनल टेलीविजन पर दोनों की शादी के कॉन्सेप्ट को इस तरह रचा गया था कि इनके पेरेंट्स तक शामिल हो गए थे. हालांकि बाद में आदित्य के पिता उदित नारायण ने ही खुलासा कर दिया था कि यह सब टीआरपी के लिए किया गया था लेकिन वह चाहते थे कि नेहा उनकी बहू बनें. अब नेहा 22 अक्टूबर को सच में शादी करने जा रही हैं. वहीं, आदित्य भी 1 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता से मंदिर में शादी कर लेंगे. अली मर्चेंट और सारा खान
राखी सावंत
