रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' में आज सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. दरअसल, शो की गिरती टीआरपी को सुधारने के लिए बिग बॉस ने पिछले सीजन की विजेता शिल्पा शिंदे और मास्टरमाइंड विकास गुप्ता के घर में बुलाया है. चैनल की ओर से जो प्रोमो जारी किया गया है उसमें शिल्पा और विकास की एंट्री पर कंटेस्टेंट्स काफी डरे हुए दिखाई दे रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा-विकास की एंट्री को आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता को घर में कंटेस्टेंट्स के स्पेशल टास्क करवाने के लिए बुलाया गया है. बिग बॉस से जुड़ी हुई खबरें देने वाले ट्विटर हैंडल ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंटेस्टेंट्स को शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की टीमों में बांटा जाएगा.
बिग बॉस 12: घर में हुई शिल्पा-विकास की एंट्री, पहली टास्क में 'मास्टरमाइंड' ने मारी बाजी
एक ट्वीट के मुताबिक आज शिल्पा शिंदे विकास गुप्ता के 12 बजाने वाली है. ट्वीट में लिखा गया है, ''शिल्पा शिंदे घरवालों को बताएंगी कि बिग बॉस चाहते हैं जिन कंटेस्टेंट्स के सीजन में 12 बजे हैं वो विकास गुप्ता के साथ रहे और जिन्होंने 12 बजाए हैं वो मेरी साइड होंगे.''
हालांकि एक और ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि पहली टास्क में विकास गुप्ता की टीम को कामयाबी मिली है. वैसे प्रोमो देखकर एक बात को साफ हो गई है कि शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की तीखी नोंक झोंक से बिग बॉस 12 के घर में जोरदार हंगामा होने वाला है.