बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और अभिनेत्री मंदाना करीमी एक बार फिर से चर्चा में हैं. अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक बेहद बोल्ड तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में वह बोल्ड बिकिनी में अपनी हॉट बॉडी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. उनके चाहने वाले इस तस्वीर पर हजारों की संख्या में लाइक्स की बारिश कर चुके हैं.
मंदाना अक्सर ही अपनी बोल्डनेस को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं लेकिन बीते दिनों मंदाना ने जो लेटेस्ट फोटोशूट की टॉपलेस तस्वीर को शेयर किया था. जो वाकई हद से ज्यादा हॉट है. सोशल मीडिया शेयर करने के कुछ ही घंटो के भीतर उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल होने लगी थी.
मंदाना अभिनेता कुणाल खेमू के साथ साल 2015 में फिल्म 'भाग जॉनी' में दिखाई दी थीं. इसके बाद कभी अपनी लव लाइफ, रिलेशनशिप, तलाक तो कभी हॉट तस्वीरों और वीडियोज के कारण वो लाइमलाइट में रहती हैं. मंदाना ने अपनी ये लेटेस्ट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मुझे पसंद करना आपका काम नहीं है. ये मेरा काम है. क्या ये वाकई मैं हूं? आप कौन हैं?"
आपको बता दें कि मंदाना ने फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर मीटू मूवमेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप भी लगाए थे. ईरानी अभिनेत्री मंदाना सुपरस्टार सलमान खान के शो में हिस्सा लेने के बाद ज्यादा मशहूर हुईं थी. मंदाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े सभी अप्डेट्स फैंस के साथ तस्वीरों के जरिए इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर मंदाना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उनका इंस्टा अकाउंट देखें तो पूरा का पूरा उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से पटा हुआ है.
देखें मंदाना की बोल्ड तस्वीरें