Bigg Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट एक दूसरे के करीब जाते दिख रहे हैं. दोनों की कैमिस्ट्री कई तरह की बातों को हवा दे रही है. खुद शमिता या राकेश भी इन बातों को पर्दे के पीछे रखना नहीं चाहते. बिग बॉस के प्रोमो से साफ हैं कि आने वाले एपिसोड में इसमें और भी गर्मजोशी देखने को मिलेगी.
इस प्रोमों में दिखाया गया है कि शमिता शेट्टी डाइनिंग एरिया में खाना खा रही हैं और राकेश बापट माइक्रोवेव में खाना गर्म करने जा रहे है तभी शमिता उनसे कहती है कि "उसे ज्यादा गर्म मत करना नहीं तो ये हार्ड हो जाएगा." इस पर राकेश उनसे पूछते हैं कि "और कुछ"
इसके बाद शमिता थोड़ी देर के लिए रुकती हैं और फिर कहती है कि "अगर तुम्हें कोई प्रोब्लम है, तो मैं खुद कर लूंगी." इसपर राकेश कहते हैं "मुझे कोई परेशानी नही हैं, मैं तो बस पूछ रहा था कि और कुछ." इस पर शमिता थोड़ा मुस्कुराती हैं और कहती कि, "मेरे पास आओ और मुझे अभी किस करो" और राकेश फौरन उन्हें किस कर लेते हैं. जिसके बाद सिंगर नेहा भसीन उन्हें "सो स्वीट" कहती है.
इससे पहले भी राकेश और शमिता को कई बार एक दूसरे से फ्लर्ट करते हुए देखा गया है. जब वो शमिता को किस करके उठाते हैं. एक बार तो वो उनके बेड पर कूद जाते हैं और उनके साथ सोने के लिए कहते हैं. यही नहीं दोनों को एक दूसरे के साथ इमोशनल टाइम बिताते भी देखा गया जब राकेश ने शमिता के साथ अपने तलाक को लेकर बात की.
ये भी पढ़ें-
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्पेन में करेंगे 'पठान' के सॉन्ग की शूटिंग, अमेजिंग होगी लोकेशन
