यूट्यूूबर रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना हाल ही में कपिल के शो 'ट ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए. इस एपिसोड में सभी ने साथ जमकर मस्ती और हंसी-मजाक किया. शो में पुराने विवादों का भी जिक्र हुआ. वहीं, रणवीर और समय रैना को साथ देखने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए. रणवीर ने अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. 

Continues below advertisement

रणवीर इलाहाबादिया का पोस्ट वायरलरणवीर इलाहाबादिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कई समय रैना और कपिल शर्मा के साथ कई  सारी  फोटोज शेयर की है. वहीं फोटोज से ज्यादा उनका नोट लोगो का ध्यान खीच रहा है. उन्होंने ने कैप्शन में लिखा, 'अब होगा इनका शो बंद!' दरअसल, ये उनकी पुरानी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' कॉन्ट्रोवर्सी पर एक सेल्फ-रोस्ट था.

ये भी पढ़ेंः'कुबूल है' के 5 साल बाद फिर पर्दे पर नजर आएगी करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति की जोड़ी, हाथ लगी ये नई रोमांटिक सीरीज

Continues below advertisement

वहीं, इसके बाद उन्होंने आगे लिखा, 'ये पल मेरे दादाजी के लिए है, जिन्होंने अपने जीवन के आखिरी कुछ साल 'द कपिल शर्मा शो' देखते हुए बिताए थे. अगर आज वो यहां होते, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना न रहता! आप जहां भी हैं, दादाजी मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. हमें यहां बुलाने के लिए धन्यवाद कपिल शर्मा. इस पोस्ट पर फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.' उनका ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है.  

ये भी पढ़ेंःअशनूर कौर ने सेलिब्रेट किया अपना 22वां बर्थडे, अभिषेक-गौरव से लेकर प्रणीत मोरे तक ने बढ़ाई पार्टी की रौनक

क्या था 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद?बता दें, साल 2025 में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक कंटेस्टेंट के माता-पिता पर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई एक टिप्पणी ने भारी विवाद खड़ा कर दिया था. इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि रणवीर, समय रैना, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई. विवाद के चलते इस चर्चित शो को यूट्यूब से भी हटाना पड़ा था.