Rakhi Sawant Video With Adil Khan Durrani: ‘बिग बॉस’ फेम राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) ने आखिरकार अपनी शादी को एक्सेप्ट कर लिया है. आदिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अनाउंसमेंट कर दी है कि राखी से उन्होंने शादी की थी. इस बीच एक्ट्रेस ने पति के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने 11 जनवरी 2023 को आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी. राखी ने निकाह की तस्वीरें-वीडियोज शेयर कर फैंस को चौंका दिया था. शादी की अनाउंसमेंट देने के 4 दिन बाद राखी सावंत ने शौहर आदिल खान के साथ बेडरूम वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

राखी ने आदिल संग शेयर किया बेडरूम वीडियो

वीडियो में राखी सावंत बेडरूम में पति आदिल खान के साथ वीडियो बनाते हुए मस्ती कर रही हैं. इस दौरान आदिल ने उन्हें पीछे से हग किया हुआ है. वीडियो के आखिर में राखी और आदिल एक-दूसरे को किस करते हुए भी नजर आए. इस दौरान राखी सावंत व्हाइट कलर के सूट और झुमकों में सुंदर लग रही हैं. वहीं, आदिल कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं.

लोगों ने राखी को बताया ‘ड्रामेबाज’राखी सावंत ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया, लोगों ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया. एक ने लिखा, “लव जिहाद, चार दिन की चांदनी फिर वही अंधेरी रात.” एक ने कहा, “आदिल तो शक्ल से धोखेबाज लगता है.” एक यूजर ने कहा, “कभी रोना कभी हसना, आखिर चल क्या रहा है राखी.” वहीं, एक यूजर ने राखी को ड्रामेबाज बताया.

आदिल खान ने कबूला राखी संग रिश्ता

आदिल खान ने 16 जनवरी 2023 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर राखी के साथ अपना रिश्ता कबूल कर लिया है. उन्होंने राखी के साथ अपने निकाह की तस्वीर शेयर की है. फोटो के साथ कैप्शन में आदिल ने लिखा, “आखिरकार ये रहा अनाउंसमेंट. मैंने कभी नहीं कहा कि मैंने राखी से शादी नहीं की. बस कुछ चीजों को हैंडल करना था, इसलिए चुप था. हमें हैप्पी मैरिड लाइफ राखी.”

यह भी पढ़ें- पेट डॉग का बर्थडे सेलिब्रेट करने पर ट्रोल हुईं Devoleena का फूटा गुस्सा, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब