Pakistani Drama: पाकिस्तानी ड्रामा की हमेशा से तारीफ की जाती है. इन शोज को इसलिए हमेशआ पसंद किया जाता है क्योंकि इनके लिमिटेड एपिसोड्स होते हैं और इनकी कहानियां ज्यादा खींची नहीं जाती हैं. इस वजह से आज के समय में लोग इंडियन टीवी सीरियल्स की जगह पाकिस्तानी ड्रामा देखना पसंद करते हैं. क्योंकि ये सालों साल एक ही कहानी को नहीं खींचते हैं. इन शोज की ग्रिपिंग इतनी तगड़ी है कि आप एक बार देखना शुरू करते हैं तो इन्हें देखते ही चले जाते हैं. आज आपको ऐसे ही कुछ पाकिस्तानी ड्रामा के बारे में बताते हैं.
कभी मैं कभी तुमहानिया आमिर और फहाद मुस्तफा का शो कभी मैं कभी तुम बीते साल ही आया था. इस शो को लेकर क्रेज लोगों में बहुत देखने को मिला था. इस शो के लिमिटेड एपिसोड आए थे और ये खूब पसंद किया गया.
मेरे हमसफरमेरे हमसफर में हाला और हमजा की बहुत ही प्यारी स्टोरी दिखाई गई है. ये एक फैमिली की कहानी दिखाई गई है जिसमें हाला के साथ बहुत गलत व्यवहार किया गया जाता था. हालांकि जब हमजा की एंट्री होती है तो वो उसे फुल सपोर्ट करता है.
हमसफरपाकिस्तानी ड्रामा की लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह है. ये कहा दो लोगों की है जो अपने परिवार के प्रति आज्ञाकारी हैं और एक-दूसरे को पूरी तरह से जाने बिना ही उनसे शादी करने के लिए कहा जाता है. इस शो में फवाद खान और माहिरा खान लीड रोल में नजर आईं थीं.
जिंदगी गुलजार हैजिंदगी गुलजार है शो कई साल पहले आया था लेकिन इसे आज भी उतना ही पसंद किया जाता है. जब भी कोई पाकिस्तानी ड्रामा रिकमेंड करते हैं तो सबसे पहले जिंदगी गुलजार है का नाम लिया जाता है. ये कहानी दो बिल्कुल अलग लोगों की है. जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है.
सुनो चंदासुनो चंदा एक फैमिली ड्रामा है जिसमें रोमांस और कॉमेडी का ट्विस्ट है. ये कहानी अरसल और अजिया की है. जिसमें दो कजिन्स को एक-दूसरे से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है.
