रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 में इस हफ्ते की लग्जरी बजट टास्क चल रही है. टास्क के पहले दिन ही दीपक ने शातिर चाल चलते हुए अपने दोस्तों को ही कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर कर दिया. इसके अलावा सुरभी और सृष्टि को टास्क से बाहर किए जाने पर बिग बॉस ने संचालकों पर फटकार लगाई.

इस टास्क के लिए गार्डन एरिया को पोल्ट्री फॉर्म में बदल दिया गया है. बिग बॉस ने एलान किया था कि मेघा और करणवीर इस टास्क के संचालक होंगे. साथ ही बिग बॉस ने संचालक को भी कैप्टेंसी का दावेदार बनने का मौका दिया था.

इस टास्क में बाकी घरवालों को काम दिया गया कि वो मुर्गी के अंडे को जल्दी से जल्दी अपने कब्जे में लेकर संचालक को दे. इसके बदले में संचालक उन्हें एक दावेदार को टास्क से बाहर करने की इजाजत देगा. साथ ही जिस संचालक के पास टास्क के अंत में ज्यादा अंडे होंगे वह कैप्टेंसी का दावेदार बनेगा.

Bigg Boss 12, Day 37: कैप्टेंसी के लिए दीपक ने चली शातिर चाल, दोस्त को ही बनाएंगे शिकार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेघा इस टास्क में जीतने वाली हैं. दीपक अपने कब्जे में लिए गए सभी अंडे मेघा को देगा. साथ ही दीपक नहीं चाहता कि करणवीर इस हफ्ते घर के कैप्टन बने. इतना ही नहीं दीपक इस टास्क में उर्वशी को भी आउट कर देगा जिसके बाद दोनों की दोस्ती पूरी तरह से दुश्मनी में बदल जाएगी.