Kangana Ranaut #askkangana twitter Session: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल में अपने फैंस के लिए #askkangana सेशन होस्ट किया जिसमें वो ओपन प्लेटफॉर्म के जरिए सवालों के जवाब देती नजर आईं. यहां कंगना राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर बोलती नजर आईं. एक फैन ने जब एक्ट्रेस से कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर सवाल किया तो कंगना ने उसका भी बेबाकी से जवाब दिया. 

कंगना रनौत के इस ट्विटर सेशन में जब एक शख्स ने एक्ट्रेस से सवाल किया कि, जब आप किसी को कांग्रेस और राहुल गांधी के बारे में बात करते हुए सुनती हैं तो आपको क्या ख्याल आता है ? इस सवाल को रीट्वीट करते हुए कंगना ने मजेदार अंदाज में 'अले अले....सो स्वीट' कहकर बात को हंसी में टाल दिया. एक्ट्रेस कांग्रेस पार्टी पर कोई भी बिना जवाब दिए बच निकलीं. 

इसके अलावा कंगना ने राजनीति में आने के सवाल पर अपना जवाब दिया. उन्होंने कहा कि, मैं अभी कुछ कह नहीं सकती...फिलहाल कलाकार के तौर पर ही और ज्यादा काम करना चाहती हूं." 

इसके अलावा कंगना ने संजय राउत और उद्धव ठाकरे से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया और कहा, "दूसरों का सर्वनाश देखकर कभी भी अपने को सही नहीं मानना चाहिए, नीच, दयनीय लोगों को ऐसा लगता है, मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं, मैं उन्हें अपने कर्मों का फल काटते हुए देखती हूं... दूसरी तरफ मैं अपनी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बहुत कुछ देखती और चिंतन करती हूं.#askkangana

जब फैन ने कंगना से उनकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने बताया कि, मेरा साहस ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, मेरी कोई कमजोरी नहीं है लेकिन हां गुस्सा एक नेगेटिव पॉइंट जरूर है. "

इसके अलावा कंगना ने एक बार फिर अपने एक्स बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को ट्विटर सेशन में घसीट लिया. एक्ट्रेस से जब ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऋतिक को एक्शन स्टार और दिलजीत को सिर्फ सिंगर कहकर रोस्ट कर दिया. 

यह भी पढ़ें- #askkangana:'उसने मुझे बहुत दर्द दिए...' बिना नाम लिए कंगना रनौत ने इस एक्टर पर साधा निशाना, पढ़ें क्या कुछ कहा