नई दिल्ली: टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हिना खान ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने अपनी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है. इस फिल्म में हिना खान का देसी अवतार देखने को मिलेगा. हिना 'बिग बॉस 11' में नज़र आईं थीं. इसी दौरान हिना ने बताया था कि वो शॉर्ट फिल्म में नज़र आने वाली हैं. हिना इस शॉर्ट फिल्म से कमबैक कर रही हैं और उनके देसी अवतार को फैंस ने काफी पसंद किया है.
हिना की शॉर्ट फिल्म का नाम है स्मार्ट फोन. इसके फर्स्ट लुक में हिना साड़ी में नज़र आ रही हैं. माथे पर लाल बिंदी लगी हुई है. ऐसा लग रहा है कि इस शॉर्ट फिल्म में हिना ग्रामीण महिला के किरदार में हैं. हालांकि इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.
हिना ने तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि एक्टिंग के लिए उऩके दिल में जो प्यार है उसकी वजह से उन्हें बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने लिखा, ''एक बंधी हुई छवि से काम करने से मुझमें सुधार होगा और मैं कुछ अलग कर पाऊंगी.'' हिना ने उम्मीद जताई है कि फैंस को ये जरूर पसंद आएगा.
