PHOTO: श्रीलंका में रहता है असली मशहूर गुलाटी, फोटो देख खुद सुनील ग्रोवर हुए Shock!
ABP News Bureau | 28 Mar 2018 10:14 PM (IST)
अपनी कॉमेडी और अलग अंदाज के लिए जाने वाले सुनील ग्रोवर ने शायद कभी ये नहीं सोचा होगा कि उनके ये किरादर किसी रियल लाइफ कैरेक्टर से भी मेल खाते नजर आ सकते हैं.
नई दिल्ली: अपनी कॉमेडी और अलग अंदाज के लिए जाने वाले सुनील ग्रोवर ने शायद कभी ये नहीं सोचा होगा कि उनके ये किरादर किसी रियल लाइफ कैरेक्टर से भी मेल खाते नजर आ सकते हैं. यूं तो सुनील ग्रोवर ने गुत्थी , रिंकू भाभी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में अपने फैंस को खूब हंसाया है. लेकिन अब असल जिंदगी के मशहूर गुलाटी सामने आए हैं और वो हूबहू सुनील के किरादर से मेल खाते हैं. अभिनेता, सिंगर और होस्ट मेयांग चांग इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने अपनी वेकेशन्स की खूब सारी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं. इन्हीं तस्वीरों में उन्होंने रील नहीं बल्कि रियल लाइफ के मशहूर गुलाटी की तस्वीर भी शेयर की है. इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए मेयांग ने लिखा, 'जैसा की परितोश त्रिपाठी ने बिल्कुल सही फरमाया ये आइंस्टीन नहीं हैं, बल्कि ये जॉब लेस डॉ. मशहूर गुलाटी हैं. भाई सुनील ग्रोवर आपकी याद आ गई.' इसके जवाब में सुनील ग्रोवर ने ट्वीट कर लिखा, ''मुझे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा, ऐसा कौन दिखता है भाई'' आपको बता दें कि कुछ दिनों से छोटे पर्दे से गायब सुनील ग्रोवर जल्द वापसी कर सकते हैं. इसके अलावा वो बहुत जल्द एक डिजिटल सीरीज में काम करते नजर आ सकते हैं जिसमें उन्हें साथ मिलने वाला है शिल्पा शिंदे का.