दिव्यांका त्रिपाठी, एकता कपूर, श्वेता तिवारी जैसी टीवी की हस्तियां कुछ यूं मना रही हैं मदर्स डे
ABP News Bureau | 14 May 2017 07:19 PM (IST)

नई दिल्ली: श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, एकता कपूर, करण टेकर और आशका गोराडिया जैसी मशहूर टीवी की हस्तियों ने मां को एक बच्चे की प्रेरणा, एक खास शख्सियत और अपनी दुनिया बताते हुए मदर्स डे पर उन्हें सलाम किया है. मदर्स डे इस रविवार को मनाया जा रहा है जहां टीवी की हस्तियों ने कुछ इस अंदाज में अपनी मां को याद किया है. इस खास मौके पर श्वेत तिवारी ने अपने मां की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. श्वेता तिवारी के ही जैसे दिव्यांका त्रिपाठी, एकता कपूर, करण टेकर और आशका गोराडिया जैसी टीवी की हस्तियों ने अनपी मां तस्वीरों अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर शेयर कर के मदर्स डे को सेलिब्रेट किया है. देखें इन कलाकारों की तस्वीरें