रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' में आज से नए हफ्ते की शुरुआत होने जा रही है. शो के फॉर्मेट के मुताबिक आज बिग बॉस के घर में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया देखने को मिलेगी. हालांकि वीकेंड का वार के दौरान एक ऐसी टास्क हुई जिसके बाद आज बिग बॉस के घर में कुछ बदला बदला नज़र आएगा. दरअसल, सीजन 12 की शुरुआत से ही दीपिका कक्कड़ घर में किचन की जिम्मेदारी संभालती हुई दिख रही थी. लेकिन पिछले हफ्ते मेघा धाडे की एंट्री के बाद उन्होंने दीपिका की इस जिम्मेदारी को चुनौती दी. दोनों कंटेस्टेंट्स की इसी 'किचन वार' को देखते हुए सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में शेफ कॉम्पिटिशन करवाने का फैसला किया. Bigg Boss 12: श्रीसंत को मिली बड़ी कामयाबी, टीम सुरभि को पछाड़ा दीपिका और मेघा को यह टास्क देते हुए सलमान खान ने कहा, ''जो भी जीतने में कामयाब होगा किचन की जिम्मेदारी वही संभालेगा.'' इस टास्क में दीपिका ने आटे का हलवा और फ्रेंकी बनाई, जबकि मेघा ने बटाट्याच्या काचर्या बनाया. सलमान खान ने घरवालों को काम देते हुए कहा कि आप दोनों डीश को टेस्ट करके बताएं कौन सी ज्यादा अच्छी है. घरवालों ने मेघा की डीश को दीपिका की डीश के ज्यादा अच्छा बताया और उसके लिए वोट किया. घरवालों के वोट के आधार पर सलमान खान ने मेघा को टास्क का विजेता घोषित किया. ऐसे में हो सकता है कि इस हफ्ते मेघा को घर में खाना बनाने की जिम्मदारी मिले, जबकि दीपिका घर की सफाई करती हुई नज़र आएं.