Bigg Boss 16: रोहित शेट्टी ने किया खतरों के खिलाड़ी का ऑफर, शालीन भनोट ने किया शो के लिए मना
Bigg Boss 16 Live: रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले के पहले शनिवार को रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को उनके डर से रू-ब-रू कराया. उन्होंने हर कंटेस्टेंट को खतरों के खिलाड़ी जैसा टास्क दिया.
ABP LiveLast Updated: 11 Feb 2023 10:50 PM

बैकग्राउंड
Bigg Boss 16 Live: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस 16' अपने अंतिम पड़ाव पर हैं. 12 फरवरी यानी रविवार को 'बिग बॉस...More
Bigg Boss 16 Live: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस 16' अपने अंतिम पड़ाव पर हैं. 12 फरवरी यानी रविवार को 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) का ग्रैंड फिनाले को होना है. फिनाले से पहले रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को उनके डर से रू-ब-रू कराया. रोहित शेट्टी ने हर एक कंटेस्टेंट को खतरों के खिलाड़ी जैसा टास्क दिया, जिसे करने में कंटेस्टेंट की हालत खराब हो गई.कितनी है 'बिग बॉस 16' की प्राइज मनीसलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस सीजन 16' की प्राइज मनी एक वक्त पर 50 लाख रुपये थी, लेकिन बाद मे इसे घटाकर 21 लाख 80 हजार रुपये कर दिया गया है. ऐसे में इस सीजन को जीतने वाले विनर को इतनी मोटी रकम मिलेगा. इसके साथ ही 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) का ग्रैंड फिनाले वाले जीतने वाले विनर को शो की आईकॉन की ट्रॉफी मिलेगा, जिस पर गोल्ड का यूनीकॉर्न शामिल रहेगा. इसके अलावा विनर को ग्रैंड आई10 निओस कार भी मिलेगी. कौन-कौन हैं फाइनलिस्टइस बार शो के टॉप-5 फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स शालीन भनोट, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टेन हैं. सोशल मीडिया बज के अनुसार ये अनुमान लगाया जा रहा है कि 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) इस बार खिताब जीत सकती हैं. जबकि शिव ठाकरे (Shiv Thakare) रनर-अप रहेंगे. अब 'बिग बॉस 16' का ताज किसके सिर सजेगा ये तो संडे को होने वाले ग्रैंड फिनाले में मालूम पड़ ही जाएगा.
रोहित शेट्टी के सामने शालीन ने किया खतरों के खिलाड़ी को मना
रोहित शेट्टी ने अपने खतरनाक टास्क के जरिए कंटेस्टेंट्स की जांच की ताकि वे अपने शो खतरों के खिलाड़ी के लिए कंटेस्टेंट चुन सकें. रोहित शेट्टी के टास्क में शालीन ने खतरों के खिलाड़ी के लिए टास्क जीता, मगर उन्होंने शो करने के मना कर दिया. शालीन भनोट ने कहा कि उन्हें रोहित शेट्टी के शो में नहीं बल्कि उनकी फिल्म में काम करना है. शालीन ने रोहित के सामने अपने डर को जाहिर किया उन्हें शो में गिरगिट, सांप और छिपकली से फोबिया है. इस वजह से वह शो नहीं कर पाएंगे.