टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 का नया प्रोमो लॉन्च हुआ है. इस प्रोमो में सलमान खान और मेकर्स ने शो के ऑनएयर होने की तारीख का खुलासा किया है. साल 2020 का बिग बॉस 3 अक्टूबर से ऑन एयर हुआ है. जब इसका पहला एपिसोड ऑन एयर होगा और फिर इसके कंटेस्टेंट शो में एंट्री करेंगे. शो का नया प्रोमो बहुत ही शानदार है. इसमें सलमान खान बहुत दी दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं.
इस नए प्रोमो में सलमान खान ने कहते हैं,"बोरडम होगा चकनाचूर, टेंशन का उड़ेगा फ्यूज, स्ट्रेस का बजेगा बैंड, होपलेसनेस की बजेगी पुंगी. अब सीन पल्टेगा और बिग बॉल देगा 2020 का जवाब." प्रोमो में सलमान खान ने मास्क पहना हुआ है और उनके हाथ और पैर चैन से बंधे हुए होते हैं और उसे तोड़ते हैं. वह तोड़ते हुए बिग बॉस 14 के 3 अक्टूबर को ऑन एयर होने का ऐलान करते हैं.
यहां देखिए शो का प्रोमो-
ये होंगे कंटेस्टेंट
रिपोर्ट के मुताबिक, शो में जैस्मीन भसीन, अली गोनी, ऐजाज खान, सारा गुरपाल, नेहा शर्मा, पवित्रा पुनिया, नैना सिंह, निक्की तम्बोली, निशांत मल्खानी के शामिल होने की खबर है. कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए शो की थीम में बदलाव किया गया है और इसकी वजह शो में काफी ध्यान रखा गया है.
मायानगरी में ड्रग्स की डर्टी पिक्चर, बॉलीवुड की कई हस्तियां NCB की रडार पर, अबतक 16 गिरफ्तार
