Bigg Boss 13: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 में विवादों और अफवाहों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में बिग बॉस के घर में प्रतियोगियों के दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने घर में प्रवेश लिया है. जिस दैरान कुछ पुराने प्रतियोगी भी घर वालों के कनेक्शन बनकर आए हैं. जिस दौरान घर में आए विकास गुप्ता ने शहनाज को बताया कि घर के बाहर आसिम की एक और गर्लफ्रेंड है.
विकास गुप्ता ने आसिम की खास दोस्त श्रुति तुली को उनकी गर्लफ्रेंड बताया है. जिस पर श्रुति तुली ने साफ कर दिया है कि वह 'किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रही है' . बिगबॉस के घर से सामने आई इस बात पर श्रुति तुली ने एक ट्वीट करते हुए इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि वो आसिम की गर्लफ्रेंड नहीं हैं. श्रुति ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' ये झूठ है, आसिम किसी को डेट नहीं कर रहा है, ये उसे बदनाम करने की कोशिश है.'
बता दें कि बिगबॉस के घर में आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना को प्रपोज किया था. घर में सबसे ज्यादा चर्चा भी इन दोनों को लेकर ही हो रही हैं. वहीं विकास गुप्ता ने दावा किया था कि आसिम की खास दोस्त श्रुति तुली पहले से ही उनकी गर्लफ्रेंड हैं. 