Bigg Boss 12: घरवालों ने अनूप जलोटा को भेजा टॉर्चर रूम, सजा में करना पड़ा ये काम
एबीपी न्यूज़ | 23 Sep 2018 01:14 PM (IST)
बिग बॉस सीजन 12 के वीकेंड का वार में भजन गायक अनूप जलोटा को उनकी गलती के लिए सजा भुगतनी पड़ी. उन पर आरोप लगा कि उन्होंने कैप्टेंसी टास्क में पक्षपात किया था. इसी के चलते उन्हें वीकेंड का वार एपिसोड में टॉर्चर रूम जाना पड़ा.

नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 12 के वीकेंड का वार में भजन गायक अनूप जलोटा को उनकी गलती के लिए सजा भुगतनी पड़ी. उन पर आरोप लगा कि उन्होंने कैप्टेंसी टास्क में पक्षपात किया था. इसी के चलते उन्हें वीकेंड का वार एपिसोड में टॉर्चर रूम जाना पड़ा. कैप्टेन्सी टास्क में किए गए पक्षपात के चलते उन्हें टॉर्चर रूम भेजा गया. जिसमें सजा के तौर पर उन्हें गंदा पानी पीना पड़ा. बिग बॉस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें सलमान खान उन्हें पक्षपात का दोषी कहते नजर आ रहे हैं. बता दें कि बीते दिनों अनूप और उनकी शागिर्द जसलीन मथारू ने मिल कर यह फैसला लिया था कि उन्हें घर के कैप्टेन्सी के लिए होने वाले चुनाव में रोशमी और कृति के बदले दीपिका को चुनना होगा. अनूप का यह फैसला घरवालों को गवारा नहीं था जिसकी वजह से घरवालों ने उन्हें टॉर्चर रूम में भेज दिया. मगर रोमिल और दीपक की चालाकी की वजह से रोशमी और कृति यह टास्क जीतने में कामयाब रहीं. इस हफ्ते नहीं होगी किसी की विदाई जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से किसी की विदाई नहीं होने वाली थी. जी हां, चूंकी यह बिग बॉस 12 का पहला हफ्ता था इसलिए इस हफ्ते नॉमिनेट हुए सदस्यों में से कोई भी अपने घर से नहीं जा रहा है.