नई दिल्ली: रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में हंगामों का दौर लगातार जारी है. इस शो का खुमार ऐसा ही कि जब कंटेस्टेंट्स को पहली बार वोटिंग के लिए घर से बाहर भेजा गया तो वहां मौजूद फैंस बेकाबू हो गए.
सोशल मीडिया पर हिना खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो उस वक्त का है जब हिना खान घर से बाहर निकलकर मुंबई के वाशी इनॉरबिट मॉल में पहुंची. हिना खान को अपने बीच पाकर वहां मौजूद भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि किसी ने इनके बाल नोच डाले. इस घटना के बाद गॉर्ड्स की मदद से हिना खान को पिंजरे में पहुंचाया गया.
एविक्शन का फैसला करने के लिए मेकर्स ने शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हिना खान और लव त्यागी को मॉल में भेजने का फैसला किया. मॉल में चारों कंटेस्टेंट्स के लिए बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग करवाई गई है. वीकेंड का वार एपिसोड में वोटिंग के दौरान जिस भी कंटेस्टेंट्स को सबसे कम वोट मिले हैं, वह घर से बेघर हो जाएगा.
