नई दिल्ली: रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में आज वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट होने जा रहा है. कलर्स टीवी की ओर से आज के एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है. इस प्रोमो में सलमान खान घरवालों की हरकतों का हिसाब लेते हुए नज़र आ रहे हैं.
कलर्स टीवी की ओर से एक और प्रोमो जारी किया गया है. प्रोमो में शिल्पा शिंदे लव त्यागी से बात करते हुए इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं. शिल्पा ने लव से कहा, ''मैं बिग बॉस को शुक्रिया कहना चाहती हूं. इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है.''
शिल्पा आगे कहती हैं, ''अब तक लोग मुझे बहुत गलत समझते थे. जब मैं उन्हें समझाने की कोशिश करती तो बहुत देर हो जाती थी. लेकिन जैसे तुम्हारे पापा ने कहा कि आपको मां का दर्जा मिला है. मेरे बेटे का ख्याल रखने के लिए शुक्रिया.''
शिल्पा ने लव को बताया, ''पता है, मां ऐसी होती है वो सबकी परवाह करती है बिना किसी उम्मीद के. मुझे खुशी है कि मैं ऐसा बन पाई.''
बता दें कि इस हफ्ते की लग्जरी बजट टास्क बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को अपने घरवालों से मिलने का मौका दिया था. इस टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स के परिवारवालों ने शिल्पा शिंदे की बहुत तारीफ की.
