BB10: मनवीर गुज्जर को शो का विनर देखना चाहती हैं नितिभा कौल
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 21 Jan 2017 11:53 AM (IST)
नई दिल्ली: पिछले दिनों बिग बॉस के घर से बेघर हुईं आम कंटेस्टेंट नितिभा कौल इन दिनों मनवीर गुज्जर को शो जिताने की जुगत में जुटी हुई हैं. बिग बॉस के घर में रहने के दौरान नितिभा और मनवीर के बीच बहुत से खट्टे-मीठे अनुभव रहे लेकिन इस वीडियो को देख कर ये कहना अब सही होगा कि नितिभा वाकई मनवीर को बिग बॉस का विनर बनने देखना चाहती हैं. नितिभा जब नॉएडा से हो कर गुजर रही थीं तब उन्होंने मनवीर गुज्जर के फैंस के लिए एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है. इस वीडियो में नितिभा ने जाहिर किया कि वो वाकई में चाहती है कि मनवीर बिग बॉस जीत जाएं. इस वीडियो में नितिभा ने कहा, ''मैं आशा करती हूं और इश्वर से प्रर्थना करती हूं कि मनवीर फाइनल जीत जाए क्योंकि मनवीर शो जीतने के पूरी तरह काबिल हैं.''