Anupamaa spoiler: टीवी सीरियल अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. अनुपमा की तबीयत बिगड़ने पर यशदीप उसका ख्याल रखता है. अनुपमा को अपने घर से जाने के लिए भी मना करता है. इस बात की जानकारी अनुज कपाड़िया को मिलती है, तो वह बेचैन हो जाता है. इसके साथ ही अनुज को अनुपमा और यशदीप का रिश्ता खटकना शुरू हो गया है.
अनुपमा की सेहत में सुधार
बेहोश अनुपमा को अब होश आ गया है. वहीं तोशू और किंजल, अनुपमा को अपने साथ ले जाने के लिए कहते हैं. लेकिन यशदीप, अनुपमा को कहीं भी ले जाने से मना कर देता है. यशदीप खुद अनुपमा के पास बैठकर उसका पूरा ख्याल रखता है. अनुपमा को दवाई देना, ब्लड प्रेशर चेक करना, सभी काम यशदीप खुद ही करता है.
अनुज ने जाना अनुपमा का हाल
अनुपमा की तबीयत के बारे में सोचकर अनुज परेशान होता है. अनुपमा की सेहत के बारे में जानने के लिए अनुज, श्रुति से जोशी बहन के बारे में बात करता है. तभी श्रुति, जोशी बहन का हाल जानने के लिए फोन मिलाती है. यशदीप, अनुपमा से बात कराने के लिए मना कर देता है.
अनुज ने सुनी अनुपमा-यशदीप की बात
अनुपमा नींद से जाग जाती है. अनुपमा के जागते ही यशदीप उसके पास जाता है. साथ ही यशदीप, श्रुति का फोन कॉल काटना भूल जाता है. इस वजह से अनुपमा और यशदीप की बातें अनुज कपाड़िया सुन लेता है. अनुज को मन-ही-मन अनुपमा और यशदीप का रिश्ता खटकने लगा है.
आध्या-अनुपमा के बीच फंसा अनुज
अनुज कपाड़िया बेटी आध्या का हाल जानने उसके कमरे में जाता है. वहीं, आध्या सोने की एक्टिंग करती है. अनुज, अनुपमा और आध्या के बीच के झगड़े में बुरी तरह से फंस गया है. लेकिन, अनुज यह तय करता है कि वो दोनों के बीच सब कुछ ठीक करके रहेगा.
