Kamal Haasan 68th Birthday Party: 7 नवंबर को कमल हासन (Kamal Hassan) ने अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. अपने स्पेशल डे के लिए साउथ सुपरस्टार ने एक बड़ी पार्टी भी होस्ट की थी. कमल हसन की बर्थडे पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां नजर आई.वहीं हसन की बर्थडे नाइट का मेन अट्रैक्शन उनका अपनी बेटी अक्षरा के साथ मनमाधन अंबु के 'हूज द हीरो' गाने पर डांस परफॉर्मेंस रही.

बेटी अक्षरा के साथ कमल हसन के डांस का वीडियो हो रहा वायरल

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बर्थडे पार्टी में कमल हासन अपनी बेटी अक्षरा के साथ डांस फ्लोर पर 'हूज द हीरो' पर डांस करते नजर आ रहे हैं. पार्टी में शामिल हुए मेहमानों ने भी बाप-बेटी की जोड़ी का उत्साह बढ़ाया. इस दौरान कमल हासन ब्लैक आउटफिट में नजर आए थे. वहीं उनकी बेटी अक्षरा ने भी उनके साथ ब्लैक ट्विनिंग की थी. कमल हासन का बेटी के साथ का वीडियो एक तमिल चैनल ने शेयर किया है.

[/yt]

कई हस्तियों ने बर्थडे बैश की तस्वीरें की शेयर

वहीं सिम्बु, सिद्धार्थ, बिंदू माधवी, राधिका सरथकुमार और कई अन्य हस्तियों ने इवेंट की कई इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इस दौरान सभी साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कमल हासन की बर्थडे बैश में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.

 

 

 

 

कमल हसन वर्क फ्रंटकमल हसन फिलहाल लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘विक्रम’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. वह निर्देशक शंकर की इंडियन 2 की शूटिंग में भी बिजी हैं. इंडियन 2 के पूरा होते ही कमल हासन डायरेक्टर मणिरत्नम के साथ एक बड़े बजट की फिल्म के लिए में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें:-झलक दिखला जा 10 से बाहर होकर छलका Paras Kalnawat का दर्द, कहा- 'मैं दवाई खाकर करता था रिहर्सल'