परफेक्ट शेप में आने के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहीं हैं Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की Babita Ji
ABP Live | 19 Nov 2021 10:14 PM (IST)
मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने फैन्स को बताया है कि वे एक ख़ास डाइट ले रही हैं. साथ ही नियमित एक्सरसाइज़ कर रही हैं जिसके चलते उन्हें अपनी बॉडी में पॉजिटिव चेंजेस देखने को मिल रहे हैं.
मुनमुन दत्ता
Munmun Dutta Transformation: कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबिता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सुर्ख़ियों में हैं. असल में मुनमुन दत्ता वापस से परफेक्ट शेप में आने के लिए इन दिनों जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं.
जी हां, मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स को अपनी लाइफ से जुड़े डेली अपडेट्स देती रहती हैं. इसी क्रम में एक्ट्रेस ने जिम में वर्कआउट वाली बात अपन फैन्स से शेयर की है. मुनमुन ने फैन्स को बताया है कि वे एक ख़ास डाइट ले रही हैं साथ ही नियमित एक्सरसाइज़ कर रही हैं जिसके चलते उन्हें अपनी बॉडी में पॉजिटिव चेंजेस देखने को मिल रहे हैं. मुनमुन आगे यह भी कहती हैं कि, ‘सबसे अच्छी बात यह है कि लगभग 4 महीनों तक वर्कआउट से दूर रहने के बाद एक बार फिर मैने नियमित एक्सरसाइज़ करने की आदत डाल ली है. मैं खुद में अब फर्क महसूस कर सकती हूं. अब मैं पहले की ही तरह वर्कआउट के लिए फोक्सड हूं और बीजी शैड्यूल के बीच, जब भी समय मिलता है मैं वर्कआउट करना नहीं भूलती’.
आपको बता दें कि मुनमुन ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं. आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता का यूट्यूब चैनल भी है और एक्ट्रेस अक्सर यहां अपनी डेली लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई में नया घर खरीदकर भी चर्चाओं में आ चुकी हैं.