Taarak mehta ka ooltach chashmah: टीवी कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस आराधना शर्मा ने अपनी सुंदरता से शो की शोभा बढ़ाई और TMKOC को ग्लैमरस बना दिया. एक्ट्रेस कुछ समय के लिए शो से जुड़ी थीं. इसके बाद अब आराधना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. ऐसे में आराधना आए दिन ग्लैमरस कंटेंट शेयर करती रहती हैं. आराधना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

बारिश का मजा लेते हुए आराधना रवीना टंडन के पॉपुलर गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस बीच कई फैन्स आराधना की तारीफ कर रहे हैं कि वो रवीना टंडन को पूरी टक्कर दे रही हैं. तो वहीं कई फैंस कह रहे हैं कि 'आपने पानी में आग लगा दी है'. आराधना भी रवीना टंडन की तरह पीली साड़ी पहने बारिश में डांस करती नजर आ रही हैं. बता दें, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी ने पलट कर रख दिया है. आराधना की फैन फॉलोइंग बढ़ गई है. इस बारे में उन्होंने खुद बताया था कि असित मोदी के शो में काम करने के बाद ही उनकी जिंदगी बदल गई.

साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि शो में बाकी कास्ट के साथ काम करके उन्हें कैसा महसूस हुआ और उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा. खासकर अभिनय के मामले में 'जेठालाल' ने किस तरह उनकी मदद की. इस बारे में उन्होंने खुलासा भी किया. तारक मेहता शो में मई महीने में एक नए किरदार 'दीप्ति' की एंट्री हुई थी. इस किरदार को आराधना ने निभाया था, जो रिसॉर्ट में एक कर्मचारी की भूमिका में दिखाई दी थी. उनका डायलॉग 'कैश है तो ऐश है' काफी पॉपुलर हुआ था. आपको बता दें, आराधना शर्मा अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी है.