Sushant Singh Rajput Case Live Updates: DRDO गेस्ट हाउस में रिया चक्रवर्ती से लगातार चौथे दिन CBI कर रही है पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती से आज एक बार फिर सीबीआई पूछताछ कर रही है. इस केस में जांच एजेेसी ने पिछले तीन दिनों में करीब 25 घंटे रिया से पूछताछ की है. खास बात ये है कि आज सुशांत सिंह की बहन मीतू सिंह को भी पूछताछ के लिए सीबीआई ने बुलाया है और समन किया है.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 31 Aug 2020 03:03 PM

बैकग्राउंड

सुशांत सिंह केस को लेकर सीबीआई अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से आज एक बार फिर पूछताछ करेगी. इस केस में शुक्रवार को सीबीआई रिया से पूछताछ की थी, पिछली...More


रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की आज की पूछताछ को तीन घंटे से ज्यादा हो गए हैं. सुबह 11 बजे से चल रही इस पूछताछ के जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है. रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह को ड्रग्स देने का भी आरोप है.
आज गौरव आर्या से भी पूछताछ की जाएगी और वो इसके लिए मुंबई पहुंच चुके हैं. बता दें कि गौरव आर्या ही वो शख्स है जिससे रिया की ड्रग्स को लेकर व्हॉट्सएप चैट हुई थी. व्हॉट्सएप चैट में रिया गौरव से पूछती दिख रही हैं कि उनके पास ड्रग्स हैं या नहीं और सुशांत का जिक्र भी इस मामले में चैट के दौरान किया गया था. हालांकि गौरव आर्या ने कल कहा कि वो सुशांत सिंह राजपूत से कभी नहीं मिले और रिया से भी उनकी आखिरी बातचीत साल 2017 में हुई थी. गौरव आर्या ने साफ कहा कि उनका सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से कुछ लेना-देना नहीं है.