प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई है. इसके बावजूद फिल्म हर रोज के कलेक्शन के साथ कई हिट और सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है. 'द राजा साब' 9 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब पर्दे पर आए फिल्म को चार दिन हो गए हैं. चौथे दिन के कलेक्शन के साथ प्रभास की फिल्म ने शाहरुख खान, रणवीर सिंह से लेकर अक्षय कुमार तक की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.  

  • सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो 'द राजा साब' ने पेड प्रीव्यू में ही 9.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था.
  • प्रभास की फिल्म ने रिलीज होने के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 53.75 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी.
  • 'द राजा साब' ने दूसरे दिन 26 करोड़ और तीसरे दिन 19.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
  • अब चौथे दिन भी फिल्म ने रात 11 बजे तक 5.4 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है.
  • इसी के साथ 'द राजा साब' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 113.4 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

'द राजा साब' ने चौथे दिन तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड'द राजा साब' ने 113.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में 'डॉन 2', 'गोल्ड' से लेकर 'ऐ दिल है मुश्किल' तक शामिल हैं.

क्रम संख्याफिल्मभारत नेट कलेक्शनबॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट 
1ऐ दिल है मुश्किल113.19सुपरहिट
2हॉलिडे112.53सुपरहिट
3बर्फी!112.10सुपरहिट
4हाउसफुल 2112सुपरहिट
5तेरे इश्क में110.37हिट
6हाउसफुल 3110.20हिट
7गोल्ड109.58हिट
8सोनू के टीटू की स्वीटी108.95ब्लॉकबस्टर
9भाग मिल्खा भाग108.80सुपरहिट
10डॉन 2: द चेज कंटिन्यूज़108.51हिट

'द राजा साब' की स्टार कास्ट'द राजा साब' एक हॉरर-फैंटेसी फिल्म है जिसे मारुति ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और निधि अग्रवाल भी अहम रोल में नजर आई हैं. वहीं बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी और जरीना वहाब भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.