Latha Break Silence: सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता पर कुछ समय पहले धोखाधड़ी का आरोप लगा था. इसको लेकर उनके खिलाफ मुदकमा भी दर्ज हुआ था. ये मामला रजनीकांत की फिल्म कोचादियान से जुड़ा हुआ है. कुछ समय पहले इसे कर्नाटक हाईकोर्ट से रद्द कर दिया गया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इसे फिर से बहाल कर दिया गया है. वहीं, अब लता ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है. 

धोखाधड़ी मामले में लता ने तोड़ी चुप्पी लता ने न्यूज एजेंसी एनआई से बातचीत में इस मामले को लेकर बात की है. उन्होंने इसमें कहा है कि- मेरे लिए ये बेहद अपमान की बात है.सेलिब्रेटी होने के नाते हमे ये कीमत चुकानी पड़ रही है. जब आप लोकप्रिय चेहरे होते हैं तो भले ही मामला छोटा ही क्यो ना हो बड़ा बन जाता है. कोई धोखाधड़ी नहीं हुई है, मेरा पैसों से कोई लेना देना नहीं है. 

क्या था पूरा मामला?बता दें कि, शिकायत करने वाले शख्स ने आरोप लगाया था कि फिल्म के निर्माताओं में से किसी ने फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के लिए प्रोजेक्च में 10 करोड़ रुपये लगाए थे. शिकायतकर्ता के मुताबिक इस पर रजनीकांत की पत्नी लता ने साइन भी किए थे. लेकिन लता ने प्रोडक्शन कंपनी को उनका पैसा नहीं दिया. इस मामले में लता को 2022 में कर्नाटक हाईकोर्ट ने राहत दे दी थी. लेकिन उनके ऊपर लगी चार धाराओं के फिर से बहाल कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: 'एनिमल' में सुपहटि गाना 'पहले भी मैं' लिखने वाले लिरिसिस्ट राज शेखर ने कहा- बिना सोए, दिन रात काम करते हैं संदीप रेड्डी वांगा