म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरे हैं कि वो सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन संग शादी करने वाले हैं. इन खबरों के बीच अनिरुद्ध अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं.

Continues below advertisement

ऐसे में आइए जानते हैं कि अपने म्यूजिक करियर के दम पर अनिरुद्ध रविचंदर ने कितनी दौलत कमाई है और उनकी नेटवर्थ कितनी है.

अनिरुद्ध रविचंदर की नेटवर्थ म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की नेटवर्थ की बात करें तो मल्टीपल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 50 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. अनिरुद्ध अपनी एक फिल्म के संगीत और बैकग्राउंड स्कोर के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.

Continues below advertisement

अनिरुद्ध रविचंदर की एजुकेशनअनिरुद्ध रविचंदर एक्टर रवि राघवेंद्र और क्लासिकल डांसर लक्ष्मी के बेटे हैं. उनके पिता रजनीकांत के साले हैं, इस रिश्ते से अनिरुद्ध रजनीकांत के भांजे लगते हैं. अनिरुद्ध रविचंदर का जन्म तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था और उन्होंने लोयोला कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. उन्होंने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक से पियानो की ट्रेनिंग ली है और साउंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी हासिल किया है.

कैसे मिली पहचान?अनिरुद्ध ने तमिल फिल्म '3' से म्यूजिक कंपोजर के तौर पर डेब्यू किया था. इस फिल्म का निर्देशन उनकी कजिन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था. फिल्म का गाना 'व्हाई दिस कोलावेरी दी' रिलीज होते ही जबरदस्त हिट हो गया. इसके बाद अनिरुद्ध ने थलपति विजय की 'कथ्थी' और धनुष की 'वेलैइल्ला पट्टाधारी' जैसी कई हिट फिल्मों में संगीत दिया.

अपने सफल करियर के दौरान अनिरुद्ध ने रजनीकांत, कमल हासन, शाहरुख खान, अजित कुमार, सूर्या, पवन कल्याण और नानी जैसे बड़े सितारों की फिल्मों में काम किया है. हाल ही में वो नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जेलर 2' के लिए म्यूजिक कंपोजर के तौर पर जुड़े हैं. . 

कब है शादीहाल ही में अनिरुद्ध अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन और अनिरुद्ध  11 नवंबर को सात फेरे लेंगे. हालांकि कपल की ओर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.