Shoaib Ibrahim Buys First Property After 13 Years: साल 2009 में मायानगरी में हीरो बनने का सपना लेकर आए टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम का एक सपना पूरा हो गया है. 13 साल बाद शोएब ने एक-एक पैसा इकट्ठा कर अपना आशियाना खड़ा कर लिया है. लेकिन मायानगरी में खुद का आशियाना खड़ा करना इतना आसान नहीं था. शोएब की इस कामयाबी पर उनकी पत्नी दीपिका को उन पर खूब नाज़ है. हाल ही में जब शोएब और दीपिका सोशल मीडिया पर लाइव आए थे, तो उन्होंने अपनी खुशी को दर्शकों के साथ भी साझा किया है जब शोएब फैंस को इस खुशखबरी को बता रहे थे. तो दीपिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनके चेहरे की एक्साइटमेंट उनके दिल की खुशी को बयां करती नजर आई. शोएब ने इस खुशखबरी को शेयर करते हुए कहा- मैं आप सभी के साथ कुछ खुशखबरी शेयर करना चाहता हूं. मैंने आखिरकार मुंबई में अपनी प्रॉपर्टी खरीद ली है. मैं 2009 में मुंबई आया और आखिरकार 2022 में, मैं एक घर खरीदने में कामयाब रहा. 13 साल का सपना अब पूरा होने जा रहा है. मैं मुंबई में आशियाना खड़ा कर रहा हूं अपने नाम से. सबसे अहम बात मैं ये घर अपनी माँ के लिए खरीद रहा हूँ...
दीपिका ने भी इस लाइव वीडियो में पति की इस ख़ुशी को फैंस के साथ शेयर कर अपनी एक्ससाइटमेंट दिखाई है. शोएब ने बताया की हर किसी का सपना होता है कि वो अपनी मेहनत से एक आशियाना खड़ा करे. मैंने ये पहले करने कि कोशिश कि थी, लेकिन तब ये मुमकिन नहीं हो पाया था. लेकिन 13 साल की मेहनत के बाद अब ये सपना पूरा हो चुका है.
ये भी पढ़ें:- शूटिंग के दौरान सामंथा रूथ प्रभु और विजय देवरकोंड के साथ हादसा, स्टंट करते हुए...
ये भी पढ़ें;- जब किन्नर बनकर सड़क पर निकले राजपाल यादव, एक्टर के साथ हुआ कुछ ऐसा...अब किया खुलासा