एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) हाल ही में घर वापस लौटी हैं. आपको बता दें कि शमिता शेट्टी बिग बॉस (Bigg Boss) के डिजिटल वर्जन यानी बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में दिखाई दी थीं. यह पहली बार था कि बिग बॉस का शो डिजिटली प्रसारित किया गया था. इस शो में शमिता शेट्टी तीसरे नंबर पर आई थीं. अब शमिता की घर वापसी पर उनकी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी बेहद खुश हैं. शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वो अपनी छोटी बहन को कसकर गले से लगाए हुए हैं.
शिल्पा ने इस पोस्ट में उनके और शमिता के तीन फोटो शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में से एक में शिल्पा अपनी छोटी बहन को प्यार से किस भी कर रही हैं. शिल्पा द्वारा शेयर की गई इस फोटो पोस्ट को 3.5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वहीं, इस पोस्ट पर 1600 से अधिक कमेंट्स भी आ चुके हैं. आपको बता दें कि इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी ने शमिता को लेकर एक पोस्ट की थी. जिसमें उन्होंने अपनी छोटी बहन की जमकर तारीफ की थी.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT Finale: Shamita Shetty-Nishant Bhat को पछाड़कर Divya Agarwal बनीं विनर, 25 लाख का मिला इनाम
