Samantha ने सोशल मीडिया से हटाया पति का Akkineni सरनेम, पर्सनल लाइफ पर लगने लगे कयास
एबीपी न्यूज़ | 31 Jul 2021 09:07 PM (IST)
सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर और इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदलकर ‘S’ रख लिया है. सामंथा ने अपने सरनेम ‘अक्किनेनी’ को अपने नाम से ड्रॉप कर दिया है.
सामंथा अक्किनेनी
हाल ही में रिलीज हुई वेबसीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ (The Family Man Season 2) के दूसरे सीजन में नज़र आईं सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) फैन्स के बीच ज़बरदस्त पॉपुलर हैं. हालांकि, सामंथा इस समय अपनी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक दूसरे कारण से सुर्ख़ियों में हैं. दरअसल, सामंथा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर और इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदलकर ‘S’ रख लिया है. सामंथा ने अपने उपनाम यानी सरनेम ‘अक्किनेनी’ को अपने नाम से ड्रॉप कर दिया है.
सामंथा ने ऐसा क्यों किया है इसकी स्पष्ट वजह फिलहाल किसी को पता नहीं है. हालांकि, सामंथा के इस कदम के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है. आपको बता दें कि सामंथा फेमस साउथ इंडियन सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की बहू हैं. सामंथा की शादी नागार्जुन के बेटे नाग चैतन्य से 2017 में हुई है. आपको बता दें कि सामंथा ने फेसबुक पर अभी तक अपना नाम नहीं बदला है. द फैमिली मैन 2 में सामंथा ने एक तमिल विद्रोही ‘राजी’ का किरदार निभाया था जिसे ना सिर्फ दर्शकों बल्कि फिल्म क्रिटिक्स द्वारा भी खूब सराहा गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा इनदिनों एक तेलुगु फिल्म ‘शकुंतलम’ की शूटिंग में बिजी हैं बताया जा रहा है कि यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को साउथ के फेमस डायरेक्टर गुणाशेखर डायरेक्ट कर रहे हैं. आपको बात दें कि पिछले साल इस फिल्म के लॉन्च के मौके पर सामंथा ने बताया था कि यह फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसमें उनका रोल वैसा ही है जैसा वो हमेशा से चाहती थीं. पीरियड ड्रामा ‘शकुंतलम’ के साथ ही सामंथा एक अन्य हॉरर फिल्म में भी नज़र आने वाली हैं. एक्ट्रेस की मानें तो यह फिल्म सिर्फ हॉरर फिल्म से कहीं ज्यादा है और दर्शकों को इसे देख मज़ा आएगा.