बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान अब एक अच्छे और गहरे दोस्त बन गए हैं. लेकिन एक वक्त था, जब वह कुछ साल पहले तक बात नहीं करते थे. दोनों के बीच सुलह होने के बाद  उन्होंने 2016 में हुए स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में अपनी लड़ाई का मजाक उड़ाया और दोनों के बीच हुई लड़ाई की असली वजह को बताया. 

एक फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शाहरुख खान और सलमान खान लड़ाई होने की असली वजह बताने का फैसला करते हैं.  शाहरुख खान कहते हैं,"किसे नहीं पता है की सलमान और मेरा झगड़ा क्यों हुआ? हमारा झगड़ा एक बहुत छोटी-सी बात पर हुआ- कि हम दोनों में से ज्यादा खुश कौन है?" 

सलमान ने कहा कि शाहरुख उन्हें शादी के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे. शाहरुख खान ने कहा,"मैंने उसको कहा कि मैं घर जाता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है. बीवी होती है तो मुझे बहुत खुशी होती है. सलमान ने कहा कि मैं जब घर जाता हूं, मेरी बीवी नहीं है, इसलिए मुझे उससे और ज्यादा खुशी होती है."

इसी बात पर हुई लड़ाई

शाहरुख खान ने कहा,"मैंने कहा मैं घर जाता हूं तो मेरी लाडली मेरी गोद में बैठती है, मुझे खुशी होती है. उसने (सलमान) बोला, 'मैं घर जाता हूं, मेरी गोद में में बहुत सारी लाडलियां बैठती हैं, मुझे और भी ज्यादा खुशी होती है.' तो इसी बात पर हमारा झगड़ा-सा हो गया."

यहां देखिए क्या बोल शाहरुख और सलमान खान-

फिजिकल लड़ाई नहीं, भाईचारा है

सलमान ने कहा कि उनकी लड़ाई फिजिकल नहीं बल्कि 'अंदाज़ अपना अपना टाइप' थी, जबकि शाहरुख ने कहा 'कोई बड़ी बात नहीं हुई थी. शाहरुख खान ने कहा,"हमारे बीच सिर्फ दोस्ती नहीं है, हमारा जो है एक भाईगिरी है. हमारा एक भाईचारा है, हम दोनो भाई जैसे हैं बिल्कुल." 

ये भी पढ़ें-

Video: प्रेग्नेंसी की ख़बरों के बीच Nusrat Jahan ने स्विमिंग पूल में कराया हॉट फोटोशूट, देखें वीडियो

VIRAL: ‘इरफान के हाथ में ज्वाइंट है क्या?’ फैन के सवाल का बेटे बाबिल खान ने दिया मजेदार जवाब