Salman Khan And Katrina Kaif Lovestory: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की बॉन्डिंग एक-दूसरे से छुपी नहीं है. दोनों सालों से एक-दूसरे को जानते हैं. कैटरीना जब फिल्मों में नई आई थीं तो सलमान ने मेंटर बनकर उनके करियर को संवारने में पूरी मदद की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान और कैटरीना तकरीबन पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर इनका ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप के बाद भी सलमान-कैटरीना की बॉन्डिंग पर कोई असर नहीं पड़ा और दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं.
एक पुराने इंटरव्यू में सलमान (Salman) ने इस बात का खुलासा किया था कि वो कैटरीना को लेकर अभी भी पजेसिव हो जाते हैं और एक बार उनका छोटी स्कर्ट पहनना उन्हें बिलकुल भी रास नहीं आया था. सलमान ने कहा था, 'एक बार मैंने कैटरीना (Katrina) को छोटी स्कर्ट पहने देखा और मुझे ये बिलकुल अच्छा नहीं लगा. मुझे गुस्सा आ रहा था लेकिन मेरे पास कोई चॉइस नहीं थी. कई बार आपका ऐसी चीजों पर कोई बस नहीं रहता है.'
