भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है. निधि झा और यश कुमार अब हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं. भोजपुरी स्टार यश कुमार और निधि ने अपनी की शादी की डेट सबसे सामने रख दी है, जिसके बाद से उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. निधि झा ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी और यश की फोटो शेयर की है, जिसे पर शादी की तारीख भी लिखी गई है.

निधि झा और यश कुमार 2 मई 2022 को शादी करने जा रहे हैं, यानि दोनों की शादी के अब ज्यादा दिन बाकी नहीं है. दोनों की शादी की खबरें सुन उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. फैंस पिछले काफी समय से इस खूबसूरत कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुकी है और दोनों को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है.

बता दें कि निधि झा और यश कुमार भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी में से एक है. हाल ही में दोनों ने सगाई की थी. इसकी तस्वीरें निधि ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थीं. बता दें कि यश पहले से ही शादीशुदा हैं, उनकी पत्नी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह है, जिनसे वो तलाक ले चुके हैं.

Sunny Deol Leaked Picture: सनी देओल की फिल्म के सेट से तस्वीर हुई लीक, बड़ी दाढ़ी में उदास बैठे आए नज़र

Alia Ranbir Wedding: नहीं थम रहा है रणबीर आलिया की शादी का क्रेज, अब सामने आई कपल की बेहद खास अनदेखी झलक