South Actress Meena's Husband Passes Away: अपनों को खोने का ग़म क्या होता है, यह सिर्फ वही जानता है जिसपर गुजर रही हो. हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी एक एक्ट्रेस से जुड़ी ऐसे ही दुखद खबर सामने आई है. साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का निधन हो गया है. आज यानी 29 जून की सुबह मीना के पति का देहांत हो गया है.

एक्ट्रेस मीना (South Actress Meena's Husband) के पति विद्यासागर (Vidyasagar Passes Away) को लेकर कहा जा रहा है कि वह कई महीनों से बीमार थे. उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन था और पिछले कुछ महीनों से इलाज भी चल रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ हफ्ते पहले ही डॉक्टरों ने विद्यासागर के फेफड़ों को ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया था लेकिन डोनर मिलने में परेशानी आ रही थी, क्योंकि यह ब्रेन डेड मरीजों से संभव था. ऐसे में तब तक डॉक्टरों ने दवाओं से इलाज कर स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की. हालांकि, वह उन्हें बचा न सके. निधन की जानकारी एक्टर सरथकुमार ने ट्वीट करके दी और मीना और उनके परिवार के लिए सहानभूति व्यक्त की है.

इस खबर से एक्ट्रेस मीना के चाहने वाले ही नहीं, बल्कि पूरी साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस के फैंस और कई सेलेब्स विद्यासागर के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज यानी 29 जून को किया जाएगा. मालूम हो कि, विद्यासागर पेशे से बेंगलुरु के एक बिजनेसमैन थे. एक्ट्रेस मीना और विद्यासागर साल 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की 11 साल की एक बेटी नैनिका हैं.

साउथ के हर बड़े स्टार संग काम कर चुकी हैं मीनाबतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरूआत करने वाली मीना बाद में लीड एक्ट्रेस के तौर पर 90 से 2000 के दशक तक इंडस्ट्री पर छाई रहीं. एक्ट्रेस ने लगभग हर बड़े साउथ सुपरस्टार के साथ काम किया है.

यह भी पढ़ें- Udaipur Tailor Murder: उदयपुर में हुई टेलर की हत्या पर भड़का बॉलीवुड, आरोपियों के लिए की सख्त सजा की मांग

Karan Tejasswi Video: करण कुंद्रा ने स्पाइसी मोमोस खाने को लेकर तेजस्वी का उड़ाया मजाक, बोले- कितना खाती रहती है...