Rajinikanth Darbar Movie Live Updates: रजनीकांत की 'दरबार' मूवी देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह
Rajinikanth Darbar Movie Live Updates: रजनीकांत की बहु प्रतिक्षित फिल्म दरबार आज रिलीज हो गई. इस फिल्म के रिलीज होते हैं दर्शक सिनेमा हॉल पर टृूट पड़े
ABP News BureauLast Updated: 09 Jan 2020 02:49 PM

बैकग्राउंड
नई दिल्ली: रजनीकांत की बहु प्रतिक्षित फिल्म दरबार आज रिलीज हो गई. इस फिल्म के रिलीज होते ही दर्शक सिनेमा हॉल पर टृूट पड़े. साउथ सुपर स्टार रजनीकांत को स्क्रीन...More
नई दिल्ली: रजनीकांत की बहु प्रतिक्षित फिल्म दरबार आज रिलीज हो गई. इस फिल्म के रिलीज होते ही दर्शक सिनेमा हॉल पर टृूट पड़े. साउथ सुपर स्टार रजनीकांत को स्क्रीन पर देख दर्शक सीट पर ही झूमते दिखाई दिए. इस फिल्म का पहला शो सुबह 3:30 बजे से शुरू हुआ. इस शो के दर्शक रात से ही सिनेमा हॉल के बाहर पहुंचकर सिनेमा हॉल के गेट का खुलने का इंतजार करते देख गए. फिल्म एक्सपर्ट का मानना है कि यह फिल्म पहले दिन 200 करोड़ रूपये से अधिक का बिजनेस करने का दम रखती है. इस फिल्म को दुनिया भर में 7000 हजार स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया गया है. दरबार फिल्म का रजनीकांत के दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों में रजनीकांत के नए लुक को देखने की जबरदस्त उत्सुकता थी. यही वजह है कि पहले शो के टिकिट 1500 रूपये तक में बिके. दरबार को मिल रही जबरदस्त ओपनिंग से फिल्म वितरकों को चेहरे पर खुशी देखते बन रही है. और पढ़ें: रजनीकांत की फिल्म दरबार रिलीज, फैंस में दिखा उत्साह जानकार मान रहे है कि रजनीकांत की दरबार फिल्म बाहुबली का भी रिकार्ड तोड़ सकती है. इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी हैं. इस फिल्म में उनके रोल की भी तारीफ हो रही है. जो लोग एक्शन फिल्मों के शौकिन हैं उनके लिए रजनीकांत की दरबार फिल्म इंटरटेनमेंट का फुल डोज है. एक्शन के कई सीन में रजनीकांत ने समा बांध दिया है. रजनीकांत ने अपने दर्शकों को इस फिल्म में कतई निराश नहीं किया है. फिल्म अंत तक दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल नजर आ रही है. रजनीकांत दरबार फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिख रहे हैं. रजनीकांत ने अपने अभिनय के दम से पुलिस महकमें की भी छवि को निखारने का काम किया है.
'दरबार' की वितरक कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने स्क्रीन की संख्याओं में बढ़ोत्तरी की है. 4000 स्क्रीनों को खरीदने के बाद एक दिन के लिए 500 और स्क्रीन खरीदी हैं.