Rahul Vaidya Disha Parmar Wedding: बिग बॉस 14 और इंडियन आइडल फेम राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि इस बार राहुल के सुर्खियों में होने का कारण उनका शादी के बंधन में बंधना है. जी हां, इंडियन आइडल फेम राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) के साथ 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं, राहुल और दिशा से जुड़ी हर नई खबर पर टकटकी लगाए बैठे हैं. राहुल वैद्य खतरों के खिलाड़ी 11 में भी नजर आने वाले हैं. खतरों के खिलाड़ी 11 से वापस लौटने के बाद राहुल एकदम से अपनी शादी की तैयारी में जुट गए. जहां, वह दिशा परमार के साथ डांस की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. वहीं, उन्होंने रिसेप्शन का वेन्यू और गेस्ट लिस्ट भी फाइनल कर ली है.
यहां होगा Rahul-Disha का रिसेप्शनखतरों के खिलाड़ी फेम राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी का वैन्यू अभी तक सामने नहीं आया है. वहीं, बताया जा रहा है कि राहुल और दिशा ने अपने रिसेप्शन के लिए मुंबई के फाइव स्टार होटल को चुना है. शादी की तैयारियां खूब धूम-धाम से चल रही हैं. यह कपल सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस को लगातार अपडेट देता आ रहा है. शादी से जुड़ी तैयारियों की हर अपडेट कपल अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहा है. ताकि फैंस भी साथ में शादी का मजा ले सकें. हाल ही में सोशल मीडिया पर राहुल और दिशा का डांस प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो खूब सुर्खियों में था.
गेस्ट लिस्ट भी हो गई फाइनलराहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी को अब दो ही दिन बचे हैं, ऐसे में शादी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं. शादी में बुलाए जाने वाले गेस्ट की लिस्ट भी बनकर तैयार है. शादी और रिसेप्शन में कई जाने-माने चेहरे और हस्तियां नजर आने वाली हैं. हालांकि, राहुल और दिशा ने गेस्ट लिस्ट को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बताया है. खबर है कि रिसेप्शन में बिग बॉस 14 के सभी कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं. वहीं, इंडियन आयडल और खतरों के खिलाड़ी 11 में रह चुके कंटेस्टेंट के शामिल होने की भी उम्मीद जताई जा रही है. राहुल के खास दोस्त अली गोनी, विंदु दारा सिंह, तोषी साबरी भी शरीक होंगे.