शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई थी और इसे दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. हालांकि फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसबी से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली 'तू या मैं' के डिजिटल डेब्यू से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है. जानते हैं ये फिल्म ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है.
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'तू या मैं'? टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने इस फ़िल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं और ये 10 अप्रैल, 2026 से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग शुरू करेगी. हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन'तू या मैं' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में 7.31 करोड़ की नेट कमाई की थी और इसका ग्रॉस कलेक्शन 8.47 करोड़ रुपये था. आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर यह फ़िल्म कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. इसने अपनी अनुमानित लागत का केवल 36% ही वसूल किया, जिसके चलते भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इसे 'फ़्लॉप' घोषित कर दिया गया. इस फिल्म की वजह से मेकर्स को 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा.
'तू या मैं' के बारे में'तू या मैं' दो सोशल मीडिया स्टार्स की कहानी है, जिनकी रोमांटिक जर्नी एक जानलेवा बुरे सपने में बदल जाती है. फिल्म में शनाया कपूर ने अवनी का किरदार निभाया है, जिसे 'मिस वैनिटी' कहा जाता है, जबकि आदर्श गौरव ने मारुति का किरदार निभाया है, जो 'आला फ्लोपारा' के नाम से फेमस है. उनका भागने का प्लान तब एक बड़ा मोड़ ले लेता है, जब वे एक मगरमच्छ के साथ स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं।
बिजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित, 'तू या मैं' को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने 'कलर येलो' बैनर के तहत, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली (भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड) के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. यह सर्वाइवल ड्रामा 2018 में रिलीज़ हुई थाई हॉरर फिल्म 'द पूल' से इंस्पायर है
