भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक खास और अलग पहचान रखने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने नवरात्रि में एक कार्यक्रम में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी, जबकि अब उन्होंने खुद से उम्र में 10 साल छोटी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को साथ में काम करने का ऑफर दिया है.

Continues below advertisement

प्रियंका चाहर चौधरी संग काम करना चाहते हैं पवन सिंह

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 16' फेम प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं. हाल ही में शो में पवन सिंह ने बतौर गेस्ट एंट्री ली. इस दौरान प्रियंका से बात करते हुए पवन ने उन्हें अपने साथ काम करने का ऑफर दे दिया. प्रियंका ने भी पवन के ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया.

Continues below advertisement

40 वर्षीय पवन सिंह ने 30 वर्षीय प्रियंका से बातचीत के दौरान भोजपुरी भाषा में कहा था, 'हमरे साथ काम करबू?' यानी क्या हमारे साथ काम करोगी? इस पर प्रियंका ने हां में जवाब दिया. उन्होंने भी भोजपुरी में कहा, 'करबू'. इसके आगे कहा, 'बताइए ये पूछने की बात है, नेकी और पूछ-पूछ.'

फिल्म, वेब सीरीज और गाने का भी ऑफर

प्रियंका के जवाब के बाद कंटेस्टेंट मनीष मनीष कश्यप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि प्रियंका को किसी धांसू रंगदारी सॉन्ग में लिया जाना चाहिए. इसके बाद पवन ने एक्ट्रेस से वादा किया कि वो उनके साथ फिल्म, वेब सीरीज और गाना भी करेंगे.'

इसके बाद प्रियंका ने बताया कि उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ काम किया है. बता दें कि खेसारी और प्रियंका ने 'बैटलग्राउंड सीजन 2' (2026) शो में बतौर मेंटर साथ काम किया था. 

प्रियंका चाहर चौधरी के बारे में

30 वर्षीय प्रियंका का ताल्लुक राजस्थान के जयपुर से है. एक्ट्रेस ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो से ग्लैमर वर्ल्ड में आगाज किया. टीवी इंडस्ट्री में उन्हें 'उड़ारियां' (2021) शो से पहचान मिली. इसके बाद एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस 16' में हिस्सा लिया. उन्होंने 'नागिन 7' में लीड रोल भी निभाया और वेब सीरीज 'दस जून की रात' (2024) में भी काम किया.